फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गर्मी में स्टेशन पर नहीं है पेयजल का इंतजाम .

गर्मी में स्टेशन पर नहीं है पेयजल का इंतजाम .

Mon, 20 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में स्टेशन पर नहीं है पेयजल का इंतजाम .
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेल मार्ग पर स्थित जलालगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। इस भीषण गर्मी में भी यात्रियों के लिए पेयजल का इंतजाम नहीं है। पेयजल के लिए लगा दोनों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। जगह-जगह टोटियां जरूर लगी है लेकिन इसमें पानी नहीं आता। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन जब यहां रुकती है तो यात्री खाली बोतल लेकर टोटियों की तरफ दौड़ते हैं लेकिन पानी न मिलने से वे सूखी हलक के साथ फिर से ट्रेन में सवार होकर आगे के लिए रवाना हो जाते हैं ।
विज्ञापन

जलालगंज रेलवे स्टेशन करीब 80 साल पुराना है। आजादी के पहले अंग्रेजों ने इस स्टेशन का निर्माण करवाया था। यहां प्लेटफार्म पर दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है जिसमें से एक खराब है तो दूसरा उखाड़ लिया गया है। इस स्टेशन पर एक्सप्रेस और पैसेंजर मिलाकर कुल 12 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है । स्टेशन की खिड़की पर हर रोज ढाई सौ से 300 टिकट बिकता है। हर महीने 50 लाख और वर्ष में छह करोड़ की आमदनी रेलवे को जलालगंज स्टेशन से होती है। बावजूद इसके यात्रियों के लिए यहां पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए सीमेंट की बेंच जरूर बना दी गई है पर टीनशेड न होने के चलते धूप में कोई बैठ नहीं पाता। यात्रियों को टिकट लेने के लिए भी धूप में खड़े होकर लाइन लगानी होती है।
विज्ञापन



जलालपुर। जलालपुर रेलवे स्टेशन पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। लाइट लगाने के लिए जगह जगह पोल गाड़ दिया गया है लेकिन उसमें न तो बल्व लगा और न ही बिजली का कनेक्शन पहुंचाया गया। स्टेशन के मुख्य गेट को छेड़कर रात में पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूबा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलालपुर। जलालगंज रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है लेकन रात में अंधेरा होने के चलते यात्री ओवरब्रिज को सुरक्षित नहीं मानते। ऐसे में यात्री एक प्लेट फार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन को पार करते हैं।



जौनपुर। दैनिक यात्री पंकज साहू का कहना है की रेलवे स्टेशन स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था कर दी जाए तो लोग रात में जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार नहीं करेंगे। पिन्टू गुप्ता का कहना है कि स्टेशन पर खास तौर से गर्मी के दिनों में पीने के लिए पानी का मुकम्मल इंतजाम होना चाहिए। जलालपुर बाजार निवासी डबलू सिंह, आकांक्षा गुप्ता का कहना है कि स्टेशन पर न तो पीने के लिए पानी का इंतजाम है और न ही गर्मी में धूप से बचने के लिए कहीं टीनशेड का निर्माण किया गया है। इससे यात्रियों को घोर परेशानी उठानी पड़ती है।


स्टेशन पर पेयजल से लेकर, प्रकाश आदि की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। हैंडपंप मरम्मत तथा टीनशेड के बारे में आईओडब्लू को कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई है।
शिवशंकर यादव
स्टेशन अधीक्षक जलालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed