फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people do hangama in machhlishahar janupur varanasi

खतौनी में आदेश फीड नहीं होने से अधिवक्ता और वादकारियों में रोष

Wed, 29 May 2019 12:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
people do hangama in machhlishahar janupur varanasi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर में स्थानीय तहसील में न्यायालयों के द्वारा पारित आदेश को महीने भर से खतौनी में फीडिंग नहीं हो रही है। जिसके कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ता संघ ने बैठक कर समस्या का समाधान नहीं होने पर न्यायालय के कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही इसकी लिखित जानकारी तहसीलदार को दी है।

विज्ञापन


तहसील में एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित विभिन्न न्यायालयों में अलग- अलग मुकदमों में पारित आदेश की फीडिंग नहीं हो पा रही है। नियमानुसार आदेश पारित होने के बाद सबंन्धित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में मालिकान रजिस्टर में अमलदरामद होने के बाद उक्त आदेश को कम्प्यूटर के माध्यम से खतौनी में दर्ज किया जाता है।यह कार्य रजिस्ट्रार कानूनगो के शासन द्वारा प्रमाणित डिजिटल हस्ताक्षर द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


महीना भर से किसी सक्षम अधिकारी का कम्प्यूटर में हस्ताक्षर प्रमाणित कर फीड नहीं हो सका है। इसके पीछे कारण है कि यहां तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश कुमार यादव सेवानिवृत्त हो गए हैं।उनके बाद अभी तक दूसरे कार्यवाहक अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं हो पाया है।जिसके कारण आदेशों की खतौनी में फीडिगं नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उक्त समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता अनिश्चितकालिन न्यायालयों के कार्य का बहिष्कार करेंगे। साथ ही निर्णय की जानकारी अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कौशलेस कुमार मिश्रा को लिखित रूप में दे दी है।


तहसीलदारकौशलेस कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त कर्मचारी लोकसभा चुनाव के दौरान ही सेवानिवृत्त हुआ है।नयी व्यवस्था चुनाव की व्यस्तता के कारण नहीं हो सकी है। हस्ताक्षर प्रमाणित कराने की प्रक्रिया में कार्यवाही की जा चुकी हैं।30 मई तक समस्या का समाधान हो जाएगा । बैठक में महामंत्री संजीव चौधरी,वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा,जगदंबा प्रसाद मिश्र,अशोक श्रीवास्तव,हरिनायक तिवारी,नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,यज्ञ नरायन सिंह,विनय पाण्डेय,सरजू प्रसाद विन्द आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed