फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show: Sub-Inspectors to be deployed in formal suits; they will take charge of operations from the airport to the riverfront.

एयर शो : सूटबूट में तैनात रहेंगे 800 एसआई, एयरपोर्ट से घाट तक संभालेंगे कमान

Thu, 15 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Air Show: Sub-Inspectors to be deployed in formal suits; they will take charge of operations from the airport to the riverfront.
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तरह एयर शो में कमिश्नरेट के पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में होने वाले एयर शो के दौरान एयरपोर्ट से गंगा घाटों तक मेहमानों की मदद के लिए 800 उपनिरीक्षकों को सूटबूट और टाई में तैनात किया जाएगा। यह दरोगा मेहमानों को रास्ता बताने के साथ-साथ काशी के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों की जानकारी भी देंगे। 22, 24 और 25 अक्तूबर को काशी में तीन दिन तक एयरशो होगा। देश, विदेश के मेहमानों को आमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। कमिश्नरेट पुलिस का प्रयास है अतिथियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। एयरपोर्ट, होटलों और घाटों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात होंगी। सात साल पहले जनवरी 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को सूट-बूट में तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरोगाओं की काउंसिलिंग भी की जाएगी। ताकि उनका व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बिगड़े नहीं। घाट पर मौजूद भीड़ में भी उनका व्यवहार विनम्र रहे। पुलिस लाइन में ब्लेजर, शर्ट, पैंट और टाई के साथ ही बूट की व्यवस्था की जा रही है। 20 लाख की भीड़ को देख केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए पूरे क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है।

सुरक्षा की कमान संभालने के लिए 50 राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती होगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए 100 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। गंगा में बचाव कार्यों के लिए 15 जल एंबुलेंस पूरी तरह तैयार रहेंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए 10000 पुलिसकर्मियों, एटीएस कमांडो, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया जा रहा है। 25 वॉच टावर और 60 अस्थायी पुलिस थाने स्थापित किए जा रहे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। पांच हजार पुलिसकर्मियों को मेहमानों के साथ शालीनता से बातचीत करने, उनकी समस्याएं सुनने और संयम बनाए रखने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्य मार्गों और घाटों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रवेश-निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग और ड्रॉपिंग जोन बनाए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित, बेहतर संवाद और व्यवहार को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। देश, विदेश से आने वाले अतिथियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article