फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया बेहाल .

चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया बेहाल .

Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया बेहाल .
जौनपुर। इनदिनों पड़ रही गर्मी और चिलिचिलाती धूप के चलते जनजीवन बेहाल हो गया है। तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। धूप के चलते नौ बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आमतौर पर भीड़-भाड़ से भरे रहने वाले स्थानों पर सोमवार को सन्नाटे जैसी स्थिति देखी गई। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही तीखी धूप से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी थी। तेज गर्म हवा के झोंकों से लोग परेशान हो उठे। सबसे अधिक परेशानी सड़कों पर पैदल और साइकल से चलने वालों को हुई। दिन चढने के साथ-साथ सूर्य से निकलने वाली किरणों की गर्मी बर्दाश्त के बाहर होने लगी। गर्मी के चलते बच्चे और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही। गर्मी के कारण लोग बार-बार लगने वाली प्यास को बुझाने के लिए ठंडा पानी व अन्य शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। घर से बाहर निकलने वाले गर्मी व लू से बचने का पूरा इंतजाम करने के बाद ही निकल रहे हैं। खुले में सूर्य की किरणों से बचने के लिए सर पर गमछा, टोपी रखकर ही लोग निकल रहे हैं। राह चलते लोग छांव की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकते देखे गए। गर्मी की वजह से पक्षियों की चहचआहट भी दिन भर खामोश रह रही है। पकृ्षियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए लोगों ने घर की छतों व अन्य छाया वाले स्थानों पर बर्तनों में पानी रखना शुरू कर दिया है। वहीं शीतल पेयजल व शर्बत आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। हालांकि लोगों का यह भी मानना है कि तेज गर्मी के चलते इस साल मानसून समय से पहले आा सकता है।
विज्ञापन



जौनपुर। गर्मी से बच्चों को दस्त व उल्टी की शिकायत अधिक होती है। इस कारण बच्चों को लू से बचाना जरूरी है। चिकित्सक डा. विवेक कुमार मिश्र का कहना है कि 40 डिग्री तापमान होने के बाद बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौसम में बदलाव होने के कारण खाना भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए खाने में भी बदलाव करना चाहिए। अगर बच्चा बीमार हो जाए तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। बचाव के लिए घर में स्वच्छ पानी,नींबू,नमक व शक्कर की व्यवस्था रखें। घर से बाहर निकलने से पहले शीतल पेय का सेवन करें। गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर वाली खाद्य सामग्री का प्रयोग करें। सलाद में ककड़ी, खीरा, प्याज व तरबूज का प्रयोग करें। दही, ठंडाई, सत्तू का खानपान में प्रयोग करें। ये गर्मी से राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed