{"_id":"5c042204bdec224151688937","slug":"154377476718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सिख संगत द्वारा मनाया गया प्रकाशोत्सव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सिख संगत द्वारा मनाया गया प्रकाशोत्सव कार्यक्रम
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुख्य वक्ता सह संघ प्रचारक काशी प्रांत मनोज ने कहा है कि गुरु के त्याग और बलिदान को हमें याद करना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इससे अवगत कराना चाहिए। सह संघ प्रचारक काशी प्रातं रविवार को राष्ट्रीय सिख संगत जौनपुर द्वारा प्रकाशोत्सव के आयोजन के मौके पर रासमडंल में संघ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने विपरीत परिस्थितियों में देश को जगाया और अध्यात्म की ज्वाला जगाई। उनका जीवन अनुकरणीय है । आजादी प्राप्त करने के लिए हमारे देश के लोगों ने जो बलिदान किया वह समूचे विश्व में किसी देश ने नहीं किया । वहीं कुछ लोगों ने गीत बनाया कि दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल जबकि आजादी के पूर्व सिंधी पंजाबी ने जो अत्याचार ,व्यभिचार और उत्पीडन झेला तब जाकर कहीं खंडित आजादी मिली । बतौर विशिष्ट अतिथि इकबाल सिंह ने कहा कि सभी धर्म मानवता का पाठ पढ़ाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीपक चित कारिया ने गुरूनानक देव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम के पूर्व जसविन्दर सिह सदस्य पंजाबी अकादमी ने गुरूनानक देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलन के पश्चात पगडी बांधकर स्वागत किया । प्रज्ञा प्रवाह के संतोष त्रिपाठी ने मंचस्थ अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सेठी व धन्यवाद आभार सरदार जसवन्त सिहं ने किया । बांकेलाल यादव सह प्रांत कार्यवाह, विभाग प्रचारक संतोष, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, आदित्यनाथ मिश्रा, सुधाकर उपाध्याय, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनिता सिद्धार्थ, नारायण चौरसिया, डा. सरला त्रिपाठी, अश्वनी सिह, रविंदर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, शशी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन