फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suman got first place and Radhika got second in cooking.

Jaunpur News: पाक कला में सुमन को पहला और राधिका को दूसरा स्थान

Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Suman got first place and Radhika got second in cooking.
सुइथाकला। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को बाल विकास अधिकारी सरिता तिवारी की अध्यक्षता में नई रेसिपी पुष्टाहार आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता में सुमन को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता में डीहअशरफाबाद आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सुमन ने मीठा बिस्किट और लड्डू तैयार कर प्रथम स्थान हासिल किया। सरायमोहिउद्दीनपुर केंद्र की राधिका गुप्ता ने मीठा हलवा बनाकर द्वितीय तथा मयारी केंद्र की नीलम सिंह ने नमकीन दलिया तैयार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने व्यंजनों का स्वाद लेकर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुष्टाहार बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार के बेहतर उपयोग की जानकारी मिलती है। इस दौरान ग्राम प्रधान अनुजा सिंह, राम सकल वर्मा, मुख्य सेविका शिवांगी गुप्ता, विनय यादव, रज्जू रजक समेत अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed