फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीणों ने फूंका सांसद का पुतला

ग्रामीणों ने फूंका सांसद का पुतला

Sun, 02 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूंका सांसद का पुतला
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होने से नाराज गांव के लोगों ने रविवार को भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर-जमसार मार्ग से जमुआं सहित ममरखा, कटका, गुलरा, जमसार, और सिंधौरा को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से बेहद जर्जर है। बरामनपुर-सिंधौरा मार्ग पर सांसद का पुतला फूंककर विरोध जता रहे ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आए दिन हादसे होते हैं। बताया कि मरम्मत के लिए सांसद से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। ग्राम प्रधान विजय सिंह और अमित सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई थी, तब सांसद रामचरित्र ने कहा था कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। कहा कि मरम्मत तो दूर आज तक गांव में सांसद एक बार भी नहीं आए। पुतला फूंकने वालों में जयप्रकाश सिंह, त्रिभुवन सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, राजवीर, नीरज, मिथिलेश राम, संतोष विश्वकर्मा, नितिन, अनिल गौतम, ताज मुहम्मद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed