{"_id":"5bfedcc6bdec2241c937049f","slug":"154342936312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर वसूली करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर वसूली करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बेहतर बिजली बिल का बकाया वसूलने वाले अधिकारी व कर्मचारी पुरस्कृत होंगे। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बिजली खंडों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार द्वारा बकाया बिजली बिल के वसूली में तेजी लाने के लिए यह योजना जारी की गई है। इसके तहत 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों द्वारा बकाया नहीं देने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर आरसी के माध्यम से वसूली की जा रही है।
प्रदेश में बिजली के बकाए की स्थिति गंभीर है। इसको गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा स्कीम चलाई है। दो दिन पहले प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार का इससे संबंधित पत्र आया है। उपभोक्ताओं के बजाय अब कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की योजना है। वे कर्मचारी पुरस्कृत होंगे जो बेहतर वसूली करेंगे। इसके तहत 10 हजार से अधिक के बकाएदारों व अप्रैल 2018 के बाद बिल जमा नहीं करने वालों से वसूली करने का निर्देश दिया गया है। जिले में वसूली करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभियान शुरु कर दिया है। जिले में तीन लाख 94 हजार 800 उपभोक्ता है। जिनके यहां अभी भी 520 करोड़ बकाया है। जिसमें से 10 हजार से ऊपर के 12 हजार 256 उपभोक्ता हैं। जिनके यहां 100 करोड़ रुपया बकाया है।
प्रथम स्थान पाने वाले खंड को दिया जाएगा एक लाख का इनाम
जौनपुर। बेहतर बिजली वसूलने में प्रथम स्थान पाने वाले खंड के जेई व कर्मचारियों को एक लाख, दूसरा स्थान पाने वाले खंड को 75 लाख और तृतीय स्थान पाने वाले खंड को 50 हजार रुपया दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार द्वारा बिजली का बकाया वसूलने में तेजी लाने के उद्देश्य से स्कीम शुरू की गई है। जिसमें बेहततर बकाया वसूलने वाले खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही 10 हजार से अधिक के बकाएदारों द्वारा बकाया नहीं देने पर एफआईआर व आरसी के माध्यम से वसूली करने का निर्देश दिया गया है। - एके मिश्र, अधीक्षण अभियंता