फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गेहूं व धान की तरह अब मक्के की भी होगी खरीद,

गेहूं व धान की तरह अब मक्के की भी होगी खरीद,

Thu, 15 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
गेहूं व धान की तरह अब मक्के की भी होगी खरीद,

विज्ञापन
जौनपुर। अब किसानों को मक्का बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उनके मक्के को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। सरकार ने गेहूं व धान की तरह ही मक्का खरीदने का निर्देश दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है। इसके पहले सरकार द्वारा सिर्फ धान व गेहूं की खरीद की जाती थी। जिले में मक्का खरीदने के लिए पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनके द्वारा 15 नवंबर से मक्के की खरीद करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पांच हजार एमटी मक्का खरीदने का लक्ष्य भी है।
किसानों की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा मक्के की खेती का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मक्के की खरीद करने की तैयारी की गई है। जिससे किसानों को मक्के को बेचने के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। इसके लिए सरकार ने मक्के की खरीद के लिए 15 नवंबर से लेकर 15 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की है। धान व गेहूं के तरह क्रय केंद्र खोलकर मक्के की खरीद करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिले में पांच क्रय केंद्र मक्का खरीदने के लिए खोले गए हैं। जिसमें चौकिया मंडी समिति सदर, मुगराबादशाहपुर मंडी समिति, शाहगंज क्रय केंद्र, बदलापुर क्रय केंद्र व बरसठी क्रय केंद्र खोला गया है। इन क्रय केंद्रों को लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रत्येक क्रय केंद्र को एक-एक हजार एमटी मक्का खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट:
1700 रुपये प्रति कुंतल मक्का खरीदने का है समर्थन मूल्य
जौनपुर। सरकार द्वारा मक्का खरीदने का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान 1700 रुपये प्रति कुंतल की दर से मक्का खरीदने का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस निर्धारित मूल्य के अनुसार ही जिले में मक्का की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
जिले में मक्का खरीदने के लिए पांच क्रय केंद्र खुल गए हैं। जिनके द्वारा 15 नवंबर से मक्का खरीदने का कार्य शुरू किया जाएगा, जो15 जनवरी तक चलेगा। सरकार द्वारा मक्के की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed