फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मां गोमती की हुई भव्य मंगला आरती

मां गोमती की हुई भव्य मंगला आरती

Thu, 15 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मां गोमती की हुई भव्य मंगला आरती

विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वाधान में छठ पूजा के अवसर पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के पूर्व मां गोमती की जलधारा के बीच मां गोमती की भव्य मंगला आरती की गई। भोर में ठीक पांच बजे आरती नगर के सद्भावना पुल व शाही पुल के बीच नदी में की गई। आरती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि इस आरती के माध्यम से स्वच्छ गोमती अभियान जनपद वासियों को मां गोमती के बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए समस्त जनमानस को अपनी नदी से जुड़े रहने हेतु प्रेरित करना है। आरती में श्री गणेश पूजनोत्सव समिति नखास ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आरती के पुजारी चन्दन, बलराम, सुधांशू व कृष्णकांत के नेतृत्व में आरती सम्पन्न हुई। इस मौके पर मनोज तिवारी, अंकित सिंह, लालू निषाद, शिव निषाद, अनिल निषाद, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश मौर्य, विलास निषाद, रोहित निषाद, पंकज निषाद, मोहनीश शुक्ल, अंकित गुप्ता व गौरव शुक्ला, व आलोक वैश्य उपस्थित रहे। संचालन आलोक वैश्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed