फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने व्रत रखकर किया पूजा

भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने व्रत रखकर किया पूजा

Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने व्रत रखकर किया पूजा

विज्ञापन
जौनपुर। भाई दूज का त्योहार उत्साह से मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर भाई के लंबी उम्र के लिए दुआ की। भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारने के बाद मुंह मीठा कराया। विवाहिताओं ने भाइयों को घर बुलाकर तिलक लगाया भोजन कराया।
भैया दूज के दिन बहनें नहा-धोकर नया वस्त्र धारण अक्षत, कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाकर आं्गन में पूजा किया। भाई की लंबी उम्र और कल्याण की कामना के साथ व्रत का संकल्प लिया। विधि-विधान के साथ यम की पूजा की। यम की पूजा के बाद यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा की। भाई को तिलक लगाकर बहनों आरती उतारी। भाईयों ने यथाशक्ति अपनी बहन को उपहारा भेंट किया। पूजा होने तक भाई-बहन दोनों ने ही व्रत रखा। पूजा संपन्न होने के बाद भाई-बहन साथ मिलकर भोजन किया।
विज्ञापन

पं. सुभाष मिश्र बताते हैं कि हिंदू धर्म में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। रक्षाबंधन के बाद भैया दूज दूसरा ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। भाई दूज के मौके पर बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है। कई जगहों पर इस दिन बहनें अपने भाइयों को तेल लगाकर उन्हें स्नान भी कराती हैं। यमुना नदी में स्नान कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर यमुना में स्नान संभव न हो तो भैया दूज के दिन भाई को अपनी बहन के घर नहाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed