{"_id":"5bd8aa82bdec22697b116583","slug":"154092604313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव टेलीकास्ट के जरिये कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव टेलीकास्ट के जरिये कार्यकर्ताओ से रूबरू होंगे पीएम
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पूरे देश में पांच संसदीय क्षेत्रों में से यूपी के एक मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र को चुना गया है। जिसके बूथ अध्यक्षों से देश के पीएम नरेंद्र मोदी लाइव टेलीकास्ट के जरिए बुधवार 31 अक्टूबर को चार बजे रूबरू होंगे। इसकी तैयारियों के लिए दिल्ली से एक टीम आई है। मंगलवार की देर शाम सांसद रामचरित्र निषाद ने टीम के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि डा. विजय शंकर पटेल एवं शमसेर सिंह ने बताया कि पीएम ने चुनिंदा लोकसभा क्षेत्रों को चुना है। जिसमें पूर्वांचल से मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र को चुना गया है। यहां भाजपा के बूथ अध्यक्षों के साथ पीएम मछलीशहर के गंगा पैलेस में लाइव टेलीकास्ट के जरिये रूबरू होंगे। देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल की 181 मीटर ऊँची विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। शमसेर सिंह ने बूथ अध्यक्षों से तीन बजे तक आने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन