फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरदार की मूर्ति की नहीं की सफाई, जिलाध्यक्ष ने लगाई फटकार

सरदार की मूर्ति की नहीं की सफाई, जिलाध्यक्ष ने लगाई फटकार

Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सरदार की मूर्ति की नहीं की सफाई, जिलाध्यक्ष ने लगाई फटकार
विज्ञापन

जौनपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर विकास भवन परिसर में स्थापित प्रतिमा की उपेक्षा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से भी की।
सरदार पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को है। भाजपा ने इस बार खास आयोजन किया है। विकास भवन स्थित मूर्ति पर राज्यमंत्री को माल्यार्पण करना है। तैयारी को देखने भाजपा जिलाध्यक्ष जब वहां पहुंचे तो गंदगी देख खासे नाराज हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे सदर विधानसभा में ओलंदगंज से कलेक्ट्रेट तक रन फॉर यूनिटी दौड़ होगी। जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चद यादव होंगे। समापन अवसर पर वह सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करेंगे। साथ ही सरकार वल्लभ भाई पटेल का 562 रियासतों का एकीकरण कराकर अखंड भारत के निर्माण पर चर्चा भी की जाएगी। बदलापुर विधानसभा में सराय पडरी से अंगराह तक रन फॉर यूनिटी दौड़ के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज में रामलीला मैदान से ओमप्रकाश के फॉर्म हाउस तक, मुख्य अतिथि क्षेत्र उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मल्हनी विधानसभा में बक्शा ब्लाक से नौपेडवा बाजार तक , जिसके मुख्य अतिथि सांसद केपी सिंह, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में रोडवेज चौराहा से हनुमान मंदिर तक, जिसके मुख्य अतिथि एमएलसी केदार नाथ सिंह होंगे।
विज्ञापन

मछलीशहर विधानसभा में मुंगराबादशाहपुर तिराहा से चुंगी चौराहा तक रन फॉर यूनिटी दौड़ होगी। जिसमें प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मडियाहूँ विधानसभा में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से मडियाहूँ डिग्री कॉलेज मुख्य अतिथि रामचरित निषाद, जफराबाद विधानसभा में जला,लपुर चौराहा से जलालपुर पुरानी बाजार तक, मुख्य अतिथि विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह, केराकत विधानसभा में पब्लिक इंटर कॉलेज से रामलीला मैदान नरहन तक, जिसके मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed