फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13144 अभ्यर्थियों ने ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा

13144 अभ्यर्थियों ने ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा

Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
13144 अभ्यर्थियों ने ने छोड़ी पीसीएस की परीक्षा
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7046 ने छोड़ी
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पंजीकृत थे 22344 अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पीसीएस की परीक्षा रविवार को जिले के 48 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले में 7046 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 15296 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 22342 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में 2.30 बजे से .4.30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए 48 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा छूटने के बाद भीड़ और जाम से निजात पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पहली पाली में 7046 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में 15644 ने भाग लिया जबकि अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 6098 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। केवल 15664 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा की भीड़ को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। टीडी कालेज में तो सुरक्षा को देखते हुए दक्षिणी गेट को बंद करा दिया था। केवल सामने के गेट से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। कई चक्रों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में किसी तरह की दिक्कत न इसे देखते हुए बड़े सेंटरों पर गेट पर ही तलाशी लेने के बाद छात्रों को भीतर दाखिल होने दिया गया। बाहर आए अधिकांश छात्रों के पास मोबाइल फोन और बैग था। जिसे परीक्षा शुरू होने से पहले ही जमा करा लिया गया। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया की वह अपना सामान काउंटर पर जमा करके ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें। सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इनसेट---
परीक्षा छूटने के बाद शहर में लगा जाम
जौनपुर। रविवार को पीसीएस की परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम में जाम जैसी स्थिति खड़ी हो गई है। टीडी कालेज गेट के सामने तो करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम फंसे वाहन चालक भी अपने वाहन बंद कर खड़े हो गए। भीड़ इतनी अधिक थी पैदल निकल पाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडी कालेज, टीडी पीजी महिला कालेज में सेंटर होने के कारण पूरा जाम लग गया था। शाम के समय जब परीक्षा छूटी तो शहर में जाम जैसी स्थिति खड़ी हो गई। टीडी कालेज गेट पर तो आधे घंटे के लिए आवागमन रुक सा गया। टीडी कालेज गेट से रोडवेज, वाजिदपुर तिराहा से जेसीजी चौराहा, ओलंदगंज और भंडारी स्टेशन पर भी छात्रों की भीड़ रही। आवागमन बहाल कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज पहुंचने के लिए छात्रों में होड लगी रही। बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, रामपुर, जलालपुर, केराकत मार्ग पर जाने वाले वाहनों में ठुस कर गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ छात्र तो काफी देर तक रोडवेज परिसर में बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed