{"_id":"5bd60923bdec221a020c51de","slug":"154075366111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंकू खोभरियां ने प्रदीप कौलिया को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंकू खोभरियां ने प्रदीप कौलिया को दी पटखनी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के मेंढ़ा गांव में दो दिवसीय ऐतिहासिक विजयदशमी के अवसर पर रविवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाते हुए छोटी बड़ी 40 जोड़े कुश्तियां लड़ी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को बढ़शावा मिलता है। साथ ही साथ शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है। ऐसे में गॉव में ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिता आयोजित होनी चाहिए। कुश्ती का सबसे रोमांचक मुकाबला टिंकू खोभरिया और प्रदीप कौलिया के बीच हुआ। जिसमें टिंकू खोभरिया ने प्रदीप कौलिया को पटखनी देकर खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में प्रदीप कौलिया ने एक बार फिर अजय पिलकिछा को, महेश पिलकिछा ने प्रभात मेंढ़ा को, सुरेश ने प्रदीप को, महेश ने किशन को ,महेश ने रोहित को, सचिन ने मोनू को,रिंकू ने रोशन को, महेश ने राकेश को ,रोशन ने कन्हैया को पटखनी दिया। कुश्ती समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा कोषाध्यक्ष संतोष सिंह हाथी वाले ने प्रतियोगिता में शामिल सभी पहलवानों को नगदी पुरस्कार से पुरस्कृत किया। निर्णायक रेफरी रमेश उर्फ झुनंकू सिंह पहलवान रहे। कमेंट्री पूर्व अध्यापक रामजी पाठक ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र,मदन सिंह बड़े बाबू , अखिलेश चौबे, जिलेदार सिंह,पहलवान इन्द्रभान सिंह रहे।