फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान राम की झांकी

गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान राम की झांकी

Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान राम की झांकी
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर में सुबह विभिन्न भरत मिलाप रोशनी कमेटियों की तरफ से नगर में प्रभु श्रीराम की भव्य झांकी गाजे बाजे के साथ निकाली गई। रथ को जगह-जगह रोक कर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के साथ आरती उतारी।
विज्ञापन

राम रथ के आगे कमेटी के लोग सहित श्रद्धालु नाचते गाते, प्रभु कीर्तन के साथ जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की तरफ से गल्ला मंडी से राम सीता की मनमोहक झांकी निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण किया। रथ के आगे निकाली गई पवनसुत हनुमान की प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कमेटी अध्यक्ष राजीव केशरी ने भगवान की आरती उतार कर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा में त्रिजुगी केशरी, जगदम्बा जायसवाल, राजकुमार गुप्त, नीरज मोदनवाल, राजेश श्रीवास्तव, रामकुमार जायसवाल,नंदा, सुधीर, शैलेन्द्र साहू शामिल रहे। जो रवीन्द्र गली से निकल कर समूचे नगर में भ्रमण किया। इस मौके पर रंजीत कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्त, रमई नेता आदि मौजूद रहे। शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की और लवकुश दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की तरफ से श्रीराम की झांकी अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त की देखरेख में निकाली गई। उन्होंने आरती भी उतारी। संचालन सपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश टैगोर व राजीव गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed