फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ेन लूटेरों ने एक ही दिन तीन घटनाओं को दिया अंजाम

ेन लूटेरों ने एक ही दिन तीन घटनाओं को दिया अंजाम

Fri, 26 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ेन लूटेरों ने एक ही दिन तीन घटनाओं को दिया अंजाम
जौनपुर। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को चेन लूटेरों ने मंडियाहूं, सुजानगंज, केराकत क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। महिलाओं में ऐसी घटनाओं से दशहत व्याप्त हो गया है। पुलिस ने किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खदेरनगंज बाजार के पास पल्सर सवार बदमाश बाइक से जा रही महिला का चेन छीन कर फरार हो गए। गुरुवार की शाम सात बजे रेखा देवी अपने भाई आनंद जायसवाल के संग बाइक द्वारा मड़ियाहूं से अपने घर नसीब खां मंडी जौनपुर जा रही थीं। वह जैसे ही खदेरनगंज बाजार के पास पहुंची की पीछे से आ रहे पल्सर पर सवार दो बदमाश उनके गले का चेन छीन कर फरार हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश नजरों से ओझल हो गए। भुक्तभोगी ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सुजानगंज: गुरुवार को क्षेत्र के कोतांव गाँव के पास एक महिला से चाकू की नोक पर बदमाशों ने बीस ग्राम की सोने की चेन लूट लिया। कोतांव गाँव निबासी साधना पत्नी रजनीश मिश्र सराय केवट गाँव की तरफ से अपने घर जा रही थी। उनकी गोंद में उनका एक वर्ष का मासूम भी था। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश बच्चे को चाकू दिखाकर महिला से चेन लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: गुरूवार की शाम केराकत मेले में बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट लिया और फरार हो गए। नोनमटिया ग्राम की शीला देवी मेले में परिवार वालों के साथ आई थीं। इस दौरान बदमाशों ने गले से सोने की चेन लूट लिया। घटना के दौरान मेले में पुलिस भी गश्त कर रही थीं। महिला ने घटना की सूचना मेला प्रबंधन एवं पुलिस दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर घर वापस कर दिया।

चेन लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने का निर्देश सभी एसओ को दिया गया है। इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
दिनेश पाल सिंह
एसपी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed