{"_id":"5bae7fb5867a557f0e719c3e","slug":"15381625962-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज के प्राचार्य के बुद्धि शु द्धि के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज के प्राचार्य के बुद्धि शु द्धि के लिए किया यज्ञ
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराए और छात्रों की अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने पर प्राचार्य के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। छात्रों का आरोप है कि कालेज परिसर की समस्या को लेकर कई बार पत्रक दिया गया लेकिन किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब भी छात्र वार्ता के लिए जाते हैं प्राचार्य मु्ददे पर वात करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुट काफी समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन चुनाव की तिथि आज तक घोषित नहीं की गई। जिसे लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर छात्र संगठनों ने शुक्रवार को प्राचार्य के बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं किया गया तो छात्र गुट आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी। इस मौके पर सचिन सिंह, रमेश यादव, अंशु सिंह, विशाल, उद्देश्य, हर्षित सिंह, शिवम, कौतुक उपाध्याय, अभिषेक, प्रवीण, शिखर, सर्वेश तिवारी, ओम पांडेय, प्रतीक, अवनीश, दिपेश, आकाश, राय, शुभम आदि मौजूद रहे।