फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईओ के देरी से पहुंचने पर सभासदों ने जताया रोष,की नारेबाजी

ईओ के देरी से पहुंचने पर सभासदों ने जताया रोष,की नारेबाजी

Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
ईओ के देरी से पहुंचने पर सभासदों ने जताया रोष,की नारेबाजी

विज्ञापन
शाहगंज।अधिशासी अधिकारी के बैठक में मौजूद नहीं हरने पर सभासदों ने रोष जताते हुए जमकर नारे बाजी की । उनके पहुंचने के बाद सभासद शांत हुए। इसके बाद नगर पालिका की मासिक बैठक शुरू हुई। िपछली बैठक में दो अनुपस्थित सभासदों के घर कार्यवाही रजिस्टर भेजकर हस्ताक्षर कराने पर सवाल उठाया। जिस पर चेयरमैन गीता जायसवाल के स्थान पर उनके पति प्रदीप जायसवाल ने जवाब देना चाहा तो इसका विरोध करते हुए तीन सभासद सदन से बाहर चले गये। प्रदीप जायसवाल के सदन से हटने के बाद भी तीनों सभासद अंत तक सदन का बहिष्कार किए रहे। बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

नगर पालिका परिषद शाहगंज की मासिक बैठक शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने ईओ के विलंब होने पर व पिछली बैठक में दो सभासदों के न होने पर कार्यवाही रजिस्टर उनके घर भेजकर हस्ताक्षर कराने पर सवाल उठाया। जिस पर चेयरमैन गीता जायसवाल के स्थान पर उनके पति प्रदीप जायसवाल ने जवाब देना चाहा तो विरोध करते हुए सभासद मनीष जायसवाल, उमेश अग्रहरि व धर्मेन्द्र यादव सदन से बाहर चले गये। प्रदीप जायसवाल के सदन से हटने के बाद भी तीनों सभासद अंत तक सदन का बहिष्कार किए रहे। नामान्त्रण के मुद्दे पर सभासदों ने सवालों की झड़ी लगाकर चेयरमैन व ईओ पर आरोप लगाए। सभासदों ने कहा कि बैठक के दौरान पूरी बैठक की वीडियो रिकार्डिंग एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त को पत्र लिखा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।बैठक समापन के पश्चात चेयरमैन गीता जायसवाल ने बताया कि वृक्षारोपण के रखरखाव हेतु ट्री गार्ड, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, त्योहार के मद्देनजर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने आदि एजेंडा को सर्वसम्मति से पास किया गया। सभासदों के वाक-आउट करने पर कहा कि अपनी इच्छा से बाहर गये।बैठक में प्रेमचंद, निजामुद्दीन, सायरा, शीम प्रकाश, विवेक अस्थाना, अनुराग पंडित, अर्पित, अखिलेश, गणेश, रिजवान शाही, संदीप जायसवाल, संगीता जायसवाल, हलीम, तैयबा नूर आदि सभासद मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed