फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूथ समितियों के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती

बूथ समितियों के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती

Sun, 23 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बूथ समितियों के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
करंजाकला। उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता समय रहते बूथ समितियों का गठन कर लें ताकि चुनाव के समय किसी तरह की दिक्कत न आए। जिन पदाधिकारियों को प्रवास पर लगाया है, वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सरकार सभी के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। वह शनिवार को मां दुर्गा जी सिनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के चुनाव के लिए अभी से अपने आप को तैयार कर लें। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। सभी मंडल अधिकारी और मंडल प्रभारी 2019 के चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के पहले से संगठन मजबूत होगा और चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरिशचंद्र यादव ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर 2019 के चुनाव में जीत दर्ज करना है। कार्यकर्ता के रूप में सभी मंडल प्रभारी, मंडल अधिकारी एकजुट होकर जनता के बीच जाकर सरकार के नीतियों को बताएं। जिन गांवों में सरकार की योजना का संचालन नहीं किया जा रहा है। वहां उसका संचालन कराने में सहयोग करें। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पूर्व पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बाके लाल सोनकर, हरिश्चंद्र सिंह, डा, दिनेश सिंह, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता रमेश सिंह, डा. राकेश सिंह, मल्हनी मंडल के अध्यक्ष संजय पाठक, विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह, प्रबंधक डा. सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed