फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुशल प्रशासक थे पूर्व प्राचार्य हृदयनारायण सिंह

कुशल प्रशासक थे पूर्व प्राचार्य हृदयनारायण सिंह

Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुशल प्रशासक थे पूर्व प्राचार्य हृदयनारायण सिंह
जौनपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह कुशल प्रशासक और प्रतिभा के धनी थे। उनके समय में कालेज में पठन पाठन ही नहीं बल्कि अनुशासन की भी एक मिशाल रही। जिसकी आज भी लोग चर्चा करते हैं। उनके बनाए गए आदर्श आज भी सभी के लिए अनुकरणीय है। वह बुधवार को टीडी कालेज सभागार में पूर्व प्राचार्य हृदयनारायण सिंह के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य हृदय नारायण सिंह ने कालेज को न केवल एक मजबूत आधार बल्कि शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में भी एक मिशाल के रूप में स्थापित करके सराहनीय कार्य किया। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने उनके समय की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। जफराबाद के भाजपा विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य के आदर्श आज भी सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उनके आदर्शो पर चल कर ही कालेज की गरिमा को सुरक्षित रखा जा सकता है। कुंवर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कालेज को आगे बढ़ाने में पूर्व प्राचार्य की भूमिका अहम रही। हमें उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके पुत्र आशुतोष सिंह ने आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed