फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीएचसी के स्टाफ को सीएचसी मिहरावां भेजने की तैयारी

पीएचसी के स्टाफ को सीएचसी मिहरावां भेजने की तैयारी

Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी के स्टाफ को सीएचसी मिहरावां भेजने की तैयारी

विज्ञापन

खेतासराय। शाहगंज सोंधी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव और प्राथमिक उपचार की ही सुविधा उपलब्ध होगी। इन दोनों सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी स्टाफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावां भेजने का निर्णय स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। विभाग का इसके पीछे तर्क यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी कर्मचारियों के प्रशिक्षण मीटिंग आदि के लिए जगह की कमी है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावां में 30 बेड का हॉस्पिटल है और भवन भी अन्य सुविधाएं भी हैं।

सोंधी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत खेतासराय समेत क्षेत्र के पचास गांवों के मध्य में स्थित है। यहां 200 से 300 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते हैं। जौनपुर शाहगंज मार्ग से सटा होने के कारण स्टाफ को आने जाने में सुविधा होती है । अब स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कुछ स्टॉफ को मिहरांवा सीएचसी भेजने की तैयारी कर रहा है। सोंधी में तीन डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन समेत दो क्लर्क समेत 35 एएनएम सेंटरों पर कुल 62 कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी पांडेय का कहना है कि जिले के तीन अन्य ब्लाकों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के भी टीकाकरण प्रशिक्षण स्वास्थ्य शिक्षा आदि के स्टाफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावां स्थानांतरित करने की योजना है। मिहरावां में इसके लिए भवन बनकर तैयार है। स्टाफ की कमी थी जिसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed