फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओ का शैलाब

सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओ का शैलाब

Tue, 21 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओ का शैलाब
जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालय गुलजार रहे। गंगाधर को गंगाजल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। हर गली केसरिया नजर आई और हर तरफ हर-हर, बम-बम की गूंज सुनाई देती रही। दर्शन पूजन का सिलसिला भोर से शुरू हुआ तो आधी रात को पट बंद होने तक चलता रहा। मंदिरों के बाहर भोलेनाथ के दरस के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के नवदुर्गा शिव मंदिर के अलावा शीतला चौकिया धाम, मां मैहर मंदिर परिसर, धर्मापुर शिव मंदिर, पांचों शिवालय में दर्शन पूजन के लिए लोग जुटे रहे। मंदिरों के आसपास सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

जलालपुर: क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में आरती के बाद मन्दिर का कपाट खुलते ही कांवरियों व अन्य श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर, बगल में स्थित विद्यालय परिसर तथा मन्दिर पर जाने वाले दोनों मार्गों समेत बाजार में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने अपने जरूरत का सामान खरीदा। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे, सीईओ, सर्किल के सभी थानाध्यक्ष, महिला व पुरुष पुलिस, गोताखोर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह मेला व हाइवे पर भ्रमण करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 बजे रात से ही बड़े वाहनों को केराकत होकर मड़ियाहूं की तरफ मोड़ दिया जा रहा था।
विज्ञापन

सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम मंदिर में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। मुख्य द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से ही मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा जल, बेलपत्र, धतूर, मदार, नीलकंठ पुष्प, अक्षत, काला तिल, गाय का दूध, फल फूल, धूप दीप नैवेद्य के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर की परिक्रमा कर जलाभिषेक किया। मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू होने के साथ साथ अर्धनारीश्वर के रूप में है। थानाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने एक प्लाटून सीआरपी एफ एवं पीएसी, फायर ब्रिगेड की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम व क्षेत्राधिकारी बदलापुर सौम्या पांडेय, पांच थाना के थानाध्यक्ष महराजगंज, मीरगंज, बदलापुर, सुरेरी, सहित कई थानों के उपनिरीक्षकों की भी तैनात रहे। मंदिर समिति के सचिव सुधीर तिवारी ने मंदिर की महत्ता बताई। उन्होंने बताया कि सावन में गौरीशंकर धाम पर भक्तों की संख्या काफी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरकोनी: सिरकोनी ब्लाक के हुसेपुर, शिवपुर, कल्याणपुर, बीबीपुर और मोथहा गाँव से जोगी वीर मंदिर में महिलाओं ने विधिवत पूजन करने के पश्चात लोगों में प्रसाद बांटे। मंदिर में हनुमान, राधा, कृष्ण , शिव , सरस्वती , साईं बाबा सहित अनेक मूर्तियां स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed