{"_id":"5b6b425c4f1c1b9c3e8b5c76","slug":"153375598816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी ताकतें भारतीय सांस्कृतिक कर रही हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी ताकतें भारतीय सांस्कृतिक कर रही हमला
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के छितौना ग्राम स्थित बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक व चेयरमैन डा. विनोद कुमार ने कहा कि जवान सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे हैं तो हम निश्चिंत हैं। संस्कृति की रक्षा हमारे हाथ में है। इसकी रक्षा हमें स्वयं करना होगा। वर्तमान में हम भले ही आजाद है लेकिन विदेशी ताकतें इंटरनेट आदि के माध्यम से हम पर सांस्कृतिक हमला कर रही है। अध्यापक पंकज पांडेय ने बच्चों कहा कि हम सभी को अपने राष्ट्र के प्रति चिंतनशील होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद असलम ने कहा कि आज के दिन हमलोग संकल्प लें कि अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। तन मन धन से देश कि सेवा करेंगे। डॉ अंजू ने माँ सरस्वती व बाबू बैजनाथ प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को अशोक कुमार ,मुहम्मद शाहिद, अखिलेश मौर्य, सुनीता यादव, डॉ. बालकृष्ण आनंद, राजेन्द्र प्रसाद , हरिश्चंद्र,,हितेश ,नेहा,अंजना, प्रियंका तथा राजाराम ने संबोधित किया। इस अवसर पर बिद्यालय के छात्र व छात्राओं रीमा यादव, आकांक्षा सिंह,निधि सिंह, प्रज्ञा सिंह ,नेहा ,रानी ,शुभम ,निर्मल मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन ओम प्रकाश चक्रवर्ती ने किया।