फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई,

महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई,

Thu, 09 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई,

विज्ञापन
जौनपुर। निरीक्षण भवन लाइन बाजार में महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अनिता सिंह पहुंची। उन्होंने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया। जन सुनवाई के दौरान अनीता सिंह ने क्षेत्राधिकारी बदलापुर सौम्या पाण्डेय को निर्देशित किया कि महिलाओं के प्रकरण में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर एक सप्ताह के भीतर करके प्रकरण निस्तारित करें। जन सुनवाई के दौरान 16 महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसे गंभीरता से सुनते हुए एक प्रकरण को मौके पर ही सुलह-समझौता से निस्तारित करा दिया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पाण्डेय, डीडीओ दयाराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव उपस्थित रहे। उधर शाम को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह शहीद उमानाथ सिंह महिला चिकित्सालय में सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम, एवं अन्य वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंजू विश्वकर्मा से अस्पताल में जांच की स्थिति, मरीज की हीमोग्लोबिन, प्रभावती पत्नी सूर्य से पूछा कि खाने में यहां पर उन्हें क्या-क्या मिलता है। दूध एवं फल मिलता है कि नहीं के बारे में पूछा उन्होंने बताया कि यहां पर हमको सारी चीजें मिलती हैं। उन्होंने मरीज से दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान अस्पताल के डस्टबिन पर गंदगी देखते हुए सफाई कॉन्ट्रैक्टर धीरज को कूड़ेदान बदलकर ढक्कन बंद कूड़ेदान रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस महिला रामसेवक सरोज को निर्देशित किया कि रेप पीड़ितों का 24 से 48 घंटे के भीतर मेडिकल हो जाना चाहिए। पीड़िता की मेडिकल के लिए लेडी डॉक्टर की उपस्थिति अवश्य होनी चाहिए । इसके साथ ही उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन की वर्तमान स्थिति, जननी सुरक्षा योजना आदि की जानकारी भी लिया। सिविल लाइन स्थित स्वधार गृह का भी निरीक्षण किया तथा वस्तु स्थिति की अद्यतन जानकारी हासिल करते हुए संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मौर्चा उषा मौर्या, जिलाध्यक्ष महिला मौर्चा मेनिका सिंह, सन्नो राय महिला सामाख्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, चन्दन राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed