{"_id":"5b425cf14f1c1b05278b544e","slug":"15310758232-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब ने कहा मान्यता लेनी है तो जो बाबू कह रहा है, कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ने कहा मान्यता लेनी है तो जो बाबू कह रहा है, कर दीजिए
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। विद्यालयों की मान्यता के लिए खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। इस बात की शिकायत मां मालती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल तिलवारी के प्रबंधक सत्यप्रकाश मिश्र मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि मानक पूरा नहीं करने की वजह से पत्रावली रोकी गई है और प्रबंधक का आरोप बेबुनियाद है।
सत्य प्रकाश मिश्र ने 22 जून को मुख्यमंत्री के पोर्टल शिकायत की कि उन्होंने अपने विद्यालय में हाईस्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया लेकिन उसके बाद एक लिपिक के जरिए पैसे की मांग की जाने लगी। उनसे लिपिक ने तीन लाख रुपये की मांग की। प्रबंधक ने इस बात को टेप कर लिया और इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की। कोई सुनवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की। डीआईओएस डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि विद्यालय की मान्यता के संबंध में बोर्ड से आपत्तियां आईं थीं। मंजूलता वर्मा को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। सात कमरे ही बने हैं, ऐसे में मानक ही पूरा नहीं होता है।