Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अफसर और शिक्षा माफिया के गठजोड़ में हो गई 300 नियुक्तियां

अफसर और शिक्षा माफिया के गठजोड़ में हो गई 300 नियुक्तियां

Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अफसर और शिक्षा माफिया के गठजोड़ में हो गई 300 नियुक्तियां

विज्ञापन
जौनपुर। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। लिपिक, अफसर और विद्यालय प्रबंधकों के गठजोड़ मनमाने तरीके से माध्यमिक विद्यालयों में 300 अध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई है। नए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 120 अध्यापकों का वेतन रोक दिया है और अन्य के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इससे शिक्षा महकमे में खलबली मच गई है।
जिले में तकरीबन 550 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिसमें 150 शासकीय सहायता प्राप्त हैं। शिक्षण सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी थी, वहां नियुक्ति की गई। नियम के मुताबिक ऐसे शिक्षकों को 11 माह या आयोग से शिक्षक नियुक्त होने तक के लिए तैनाती की जाती है। इस नियम का लाभ उठाते हुए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने 18 और उमेश शुक्ल ने 102 अध्यापकों की नियुक्ति की। उनको भुगतान भी जारी कर दिया। इसके अलावा 180 और शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनको अभी वेतन नहीं मिला है। जानकारों का कहना है कि 500 से ज्यादा अध्यापकों की मनमाने तरीके से नियुक्ति की गई है। भुगतान कराने के लिए लगातार माध्यमिक शिक्षा विभाग में दबाव बन रहे थे। इन मामलों की शिकायत होने पर नियुक्ति की जांच होने लगी। जांच वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा को सौंपी गई। तकरीबन 280 अध्यापकों की नियुक्ति करने वाले उमेश शुक्ल को जांच अधिकारी को पत्रावली ही नहीं दी। उसके बदा उनका तबादला हो गया।
विज्ञापन

उनकी जगह डा. बृजेश मिश्र ने कार्यभार ग्रहण किया। जांच करने पर पता चला कि 300 अध्यापकों की नियुक्ति पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षकों ने की हैं। इनमें से जिन 120 अध्यापकों को भुगतान मिल रहा था, उसे रोक दिया। इसके बाद खलबली मच गई है। शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री, सांसद, विधायकों ने वेतन रोकने का मुद्दा उठाया तो डीआईओएस ने सच्चाई बताकर सबको निरुत्तर कर दिया। जानकारों का कहना है कि शिक्षा माफिया के दबाव के चलते ही बैठक में यह मुद्दा उठा था। जानकारों का कहना है कि पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन हुआ है। अधिकारी अध्यापकों की सेवा ब्रेक करने के बजाय लगातार उनसे काम लेकर उन्हें नियमित करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जिला विद्यालय निरीक्षक की हो चुकी है हत्या
जौनपुर। शिक्षा माफियाओं की दाल जब नहीं गली तो उनके इशारे पर तकरीबन 12 साल पहले तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश पांडेय की उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर गलत कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं किया तो उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी। पूरे प्रदेश में माध्यमिक में फर्जीवाड़ा बलिया के बाद जौनपुर में हो रहा है। जहां कुछ शिक्षक संगठन भी धंधेबाजों को संरक्षण देने और अपने परिवार व रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के चक्कर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। इनकी अच्छी दुकानदारी चल रही है।


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नियमावली के आधार पर हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षकों ने तकरीबन 300 नियुक्तियां एक सत्र के लिए की हैं। ऐसे 120 लोगों का सत्र समाप्त होने पर उनका भुगतान रोक दिया गया है। शेष का भुगतान अभी नहीं हो सका है। किसी भी दबाव में नियम विरुद्ध काम नहीं किया जाएगा।- डा. ब्रजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed