फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूलेख पत्रावलियों की नकल के लिए होती है वसूली

भूलेख पत्रावलियों की नकल के लिए होती है वसूली

Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भूलेख पत्रावलियों की नकल के लिए होती है वसूली
जौनपुर। भूलेख पत्रावलियों की नकल के लिए राजस्व अभिलेखागार में लोगों से किस कदर वसूली होती है उसकी बानकी शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने भी खुद देखी। वसूली की जांच के लिए डीएम ने अपने गनर चंद्रशेखर को प्रत्रावली की नकल के लिए भेजा तो वहां जड़ जमाए आउट साइडर ने डीएम के गनर से भी पांच सौ रुपये ले लिए। लेकिन थोड़ी ही देर में उसे माजरा समझ में आ गया और डीएम के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखागार में कई आउट साइडर काम करते हैं। आरोप है कि उर्दू अनुवादक भी यहां एक आउट साइडर ही है। जिलाधिकारी से किसी ने शिकायत की थी कि राजस्व अभिलेखागार में मामूली काम के लिए भी पांच सौ से एक हजार रुपये लिए जाते हैं। इसकी जांच कराने के लिए जिलाधिकारी ने अपने गनर चंद्रशेखर को पांच सौ रुपये लेकर राजस्व अभिलेखागार भेजा। वहां मौजूद प्राइवेट उर्दू अनुवादक ने किसी अभिलेख की नकल देने के लिए पांच सौ रुपये मांगे। गनर चंद्रशेखर ने पांच सौ रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उसे भनक लग गई कि वह किसी आम इंसान से रुपये नहीं लिए हैं। मौके की नजाकत को देखते वह गनर को चकमा देकर फरार हो गया। इसी दौरान एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इस संबंध में एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने बताया कि राजस्व अभिलेखागार से आउटसाइडरों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed