फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जमीन से लटकते तार दुर्घटना को दे रहे दावत

जमीन से लटकते तार दुर्घटना को दे रहे दावत

Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन से लटकते तार दुर्घटना को दे रहे दावत
जौनपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली ने भी दगाबाजी करनी शुरू कर दी है। आपूर्ति का शेड्यूल ध्वस्त हो चुका है। ओवर लोड, लोकल फाल्ट के चलते मनमाने तरीके से कटौती हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन इसकी आधी बिजली ही मिल रही है। मछलीशहर इलाके के गांवों में 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी टुकड़ों में। अवर अभियंता ने बताया कि नईगंज विद्युत उपकेंद्र के ओवरलोड होने के कारण आपात कटौती करनी पड़ रही है। गर्मी में मांग बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग व लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गांव में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से निकलने वाला वितरण लाइन का केबल टूटने से आधे गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं है. ग्रामीणाें का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन तार नहीं बदला गया। जल्द ही इसे बदला नहीं जाता तो लोग सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जंघई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन गांवों में विद्युत तार ढीले हो गए हैं और नीचे तक लटक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। तीन माह पहले भटहर गांव में बोझ लादकर जा रहे ट्रैक्टर में आग लग गई थी। इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा। भटहर सरायदेवा, दीनापुर, सवैया, गोधना, किसुनदासपुर, अगहुआ, में 11 हजार बोल्ट के तार जमीन से 7 से 8 फुट की ऊंचाई पर ही है। सवैया गांव में प्रमोद यादव के घर के पास, किसुनदासपुर पेट्रोल पंप के पास तार जमीन से लटक रहा है। अवर अभियंता राकेश दुबे का कहना है कि मरम्मत के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed