फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नाली का मलबा बन रहा है जाम का सबब

नाली का मलबा बन रहा है जाम का सबब

Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नाली का मलबा बन रहा है जाम का सबब
मुंगराबादशाहपुर। नगर में हुए अतिक्रमण से यातायात आए प्रभावित हो रहा है। जाम से जूझ रहे मुंगराबादशाहपुर नगर के लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण का मलवा कोढ़ में खाज बन गया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व मुंगराबादशाहपुर-मछलीशहर-जौनपुर मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा रवीन्द्र गली तिराहे से लेकर लगभग 100 मीटर तक गड्ढा खोद कर उसका मलवा सड़क पर रख दिया गया है। सड़क पर मलबा जमा होने से दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर उत्तरी पटरी पर चार फीट चौड़ा गढ्ढा होने से दुकान खोलकर रोजी रोटी कमाने वालों की दुकानों के शटर भी नहीं खुल रहे हैं। भीषण जाम लगने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस समस्या की ओर से विमुख हो गया है। नगर निवासी मो. अय्यूब ,अनवर मिस्त्री ,अनिल तिवारी आदि ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कर सड़क पर जमा मलबा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed