{"_id":"5b18328e4f1c1bb0318b57c0","slug":"15283124671515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील बार संघ 15 जून तक करेगा हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बार संघ 15 जून तक करेगा हड़ताल
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। तहसील न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए तहसील बार संघ ने कार्य प्रणाली में सुधार के लिए 15 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद हड़ताल की घोषणा की है। बार अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लिए गए निर्णय के बाबत महामंत्री हीरेन्द्र यादव ने की कहा कि एसडीएम समेत तहसील के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।पैमाइश व पत्थरगड्डी के लिए खुले आम रुपये लिए जा रहे हैं। इन सभी समस्याओं को दूर कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिये 15 जून तक समय दिया जा रहा है। यदि ऐसा नही हुआ तो अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे। बैठके में श्याम बिहारी मौर्या, रविनाथ सिंह, लाल बहादुर शुक्ल राणा शुक्ला, प्रभात पाठक, विवेक सिंह, अशोक कुमार, अखिलेश चंद्र, रविनाथ मिश्रा आदि रहे।