फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2005 के बाद नहीं बने है एक भी शौचालय व शौचालय

2005 के बाद नहीं बने है एक भी शौचालय व शौचालय

Wed, 06 Jun 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
2005 के बाद नहीं बने है एक भी शौचालय व शौचालय
धर्मापुर। एक तरफ सूबे की वर्तमान सरकार गरीब जनता के लिए सुविधाओं का अंबार लगा रही है। वहीं जिम्मेदार भी पलीता लगाने से नहीं चूक रहे हैं।धर्मापुर ब्लाक के कमरही गांव में 2005 के बाद से अब तक न तो शौचालय बनवाया गया है और न ही लोगों को रहने के लिए छत ही नसीब कराया गया है।जिससे आज भी अधिकांश लोग खुले मं शौच करने और झोपड़ी में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

करमही गांव की दलित बस्ती की आबादी लगभग 150 है। 20 से 25 घर हैं। इस दलित बस्ती के लोगों का आरोप है कि 2005 के बाद न तो एक भी शौचालय बने हैं और न ही एक भी सरकारी आवास बनवाया गया है। जिन एक दो लोगों को मिला भी तो वह अभी तक अर्धनिर्मित हैं। जिसके कारण आज भी लोगों को अपना गुजर बसर झोपड़ियों में करना पड़ रहा है। हालांकि गांव के एक दो लोगों को ग्राम प्रधान द्वारा विशेष पैरवी करवाने पर आवास मिला तो लेकिन आज तक उस पर छत नही पड़ सकी है। गांव के राजेश, बेचू, लौटन आदि ने बताया कि शौचालय तो मिला लेकिन धन नहीं मिलने से वह आज तक अर्ध निर्मित है। वहीं गांव की चंपा देवी पत्नी सतीराम ने बताया कि उन्हें 17 मार्च को सरकारी आवास मिला लेकिन आजतक आवास का छत नहीं बन पाया है। जिससे वे आज भी झोपड़ी में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन


मानक के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों को शौचालय व आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जब दीवार तैयार हो जाती है, तब ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिपोर्ट लगाई जाती है। इसके बाद पैसा फिर दिया जाता है। अगर इसमें कही कोई कमी है तो जांच कर तुरंत कार्यवाई की जाएगी। - अशोक कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed