Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे 5.5

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे 5.5

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जाएंगे 5.5
जौनपुर। जौनपुर में हरियाली के नामोनिशान मिट गए हैं। शहर की सड़कें पौधे विहीन हैं। वाहनों और औद्योगिक इकाइयों के धुएं से वातावरण दूषित होता जा रहा है और उसे दुरुस्त करने वाला कोई साधन नहीं है। इसको देखते हुए जिले में 5.58 लाख पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। सामाजिक वानिकी के तहत जिले में इस वर्ष सामाजिक वानिकी के तहत 5.58 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण रोकने में वृक्षों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। पौधे भूमि का क्षरण रोकते हैं और भूजल रीचार्ज करने में भी मददगार साबित होते हैं। सामाजिक वानिकी के तहत इस साल जुलाई माह में बारिश शुरू होने के बाद पौधरोपण किया जाएगा। इस वर्ष 5.58 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैसे हर वर्ष औसतन तीन लाख पौधे रोपे जाते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना के तहत ग्राम विकास विभाग को खेतों की मेड़ पर पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरक्षित और संरक्षित वन योजना के तहत पौधे लगाने की योजना है। जिले में आरक्षित वन क्षेत्र नहीं है। संरक्षित क्षेत्र के तहत नहर, सड़क के किनारे और रेल की पटरियों के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। एक व्यक्ति एक पेड़, वृक्ष भंडारा, फलोद्यान योजना के तहत पौधरोपण कराकर प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरणविद डा. केएन मिश्र का कहना है कि पौधरोपण करके ही भू-गर्भ जल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। पेडों की जड़ों से होकर पानी की मात्रा पृथ्वी के नीचे तक पहुंचती है। जिससे जल का स्तर संतुलित बना रहता है। साथ ही वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण को रोकने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन


बारिश शुरू होने के बाद पौधरोपण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए रहे पांच अभियान पर भी काम चल रहा है। स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। जिले में आरक्षित वन क्षेत्र नहीं है। संरक्षिक वन क्षेत्र में ही पौधरोपण कराया जाता है।-एपी पाठक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed