{"_id":"5b08535e4f1c1b996e8b49f7","slug":"15272722813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों पर जताया चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों पर जताया चिंता
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की शुक्रवार को तारापुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों पर चिंता जताई गई। साथ ही निरंतर बढ़ रही महंगाई पर रोष प्रकट किया गया।
जिलाध्यक्ष ने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते मूल्यों पर चिंता जताई। कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं। लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। दोनों के मूल्य रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सरकार तेल की कीमतों को बढ़ने से रोकने में पूरी तरह विफल है। महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इससे उद्योग व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोल व डीजल पर भी जीएसटी लागू कर दिया जाए तब भी लगभग 30 रुपये प्रति लीटर की कमी आ सकती है। सरकार को तत्काल आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिज्वी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 मई को सिंचाई विभाग के डाक बगले पर मनाई जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में जिला महासचिव सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, महेंद्र विश्वकर्मा, महाबल मौर्य, अखिलेश पाल, खुर्शीदा बेगम, शमशेर अली, रजनीश यादव आदि उपस्थित रहे।