फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्टेशन पर मिल रहा शीतल पेय जल महीनों से बंद

स्टेशन पर मिल रहा शीतल पेय जल महीनों से बंद

Fri, 25 May 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर मिल रहा शीतल पेय जल महीनों से बंद
बदलापुर / घनश्यामपुर। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर पर यात्रियों के लिए गहराई पेयजल समस्या को सुलझाने में रेल महकमा के उच्च अधिकारी नाकामयाब हैं। स्टेशन पर पेयजल को लेकर भारी समस्या बनी हुई है। यात्रियों को उनका गला तर करने के लिए रेल महकमा ने स्टेशन पर शुद्ध, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल आपूर्ति करने के लिए संसाधन स्थापित किया है। किंतु महीनों से आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को शीतल पेयजल का संकट बना हुआ है। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर ने बताया कि तकनीकी खराबी की सूचना संबंधित अधिकारी को दे दी गई है। इधर स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर पेय जलापूर्ति के लिए लगाई गई तीन दर्जन जल कल टोटी लगते ही कोई निकाल ले गया। परिणामत: लगातार पानी गिरने से पेयजल टंकी खाली हो जाती है। परिणामत: स्टेशन पर पेयजल की समस्या गहराई हुई है। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर ने बताया कि चोरी गई टोटी के बारे में कार्यवाही हेतु आरपीएफ जौनपुर को मेमो भेजा गया है किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed