{"_id":"5aecb0104f1c1b46098b8060","slug":"152546100513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय गांवों में नहीं शुरू हुआ विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय गांवों में नहीं शुरू हुआ विकास कार्य
Updated Sat, 05 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। मिशन अंत्योदय के तहत मछलीशहर ब्लाक के 11 गांवों में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सका है जबकि चार माह से अधिक का समय बीत चुका है। एडीओ पंचायत मछलीशहर ब्लाक का कहना है कि चयनित गांवों से कार्ययोजना मांगी गई है। कार्ययोजना प्राप्त होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
मिशन अंत्योदय के तहत मछलीशहर ब्लाक के दाऊदपुर, जगदीशपुर कोढ़ा, अमारा, कुंवरपुर, बटनहित, ऊंचडीह, कटका, भटेवरा, किशनुदासपुर और खरैयामऊ गांव का चयन किया गया था। गरीबी उन्मूलन आजीविका निर्माण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पशुपालन, रेशम कीट पालन, कृषि वानिकी, वृद्धा, विधवा, विकलांग अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, चिकित्सा स्वास्थ्य पोषण, बाल विकास महिला कल्याण, कौशल विकास मिशन के तहत काम कराए जाने हैं। इन गांवों में एक हजार कार्य दिवस में विकास कार्य कराने का लक्ष्य रखा गया है। एडीओ पंचायत मछलीशहर कुंवर साहब सिंह ने बताया कि चयनित गांवों से कार्ययोजना नहीं मिलने से विकास कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।