{"_id":"5aea05af4f1c1b46098b7a38","slug":"152528631812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
Updated Thu, 03 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। विकास खंड के सभागार में आयोजित किसान कल्याण मेले में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए विभागों के अधिकारियों ने जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि किसी भी सरकार की नीति और नियति में फर्क नहीं होना चाहिए। जब नियति अच्छी होती है तो नीतियां सही दिशा में अग्रसर होती है।
उन्होंने कहा कि आज देश भर के लोगों का पेट भरने वाले अन्नदाता की हालत सबसे ज्यादा खराब है। भूमि संरक्षण अधिकारी विजय यादव ने बीमार मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए मिट्टी की जांच कराने की सलाह देते हुए कहा कि इससे निश्चित रूप से आय बढ़ेगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज यादव ने कहा कि कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के स्थान पर गोमूत्र, नीम की खली, तेल आदि जैविक उपायों को अपनाने की सलाह की सलाह दी। कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव, बीडीओ प्रीति तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, एडीओ अरुण पांडेय, एडीओ एजी ओमप्रकाश राय, कृषि रक्षा विशेषज्ञ विजेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सुनील सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।