{"_id":"5aea05934f1c1b350a8b7bba","slug":"152528629016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
Updated Thu, 03 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज तहसील के अरजनपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत अर्जनपुर में उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन में धांधली बरती गई है। उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया है। जिसकी शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में कुल 24 उज्ज्वला के उपभोक्ताओं द्वारा बयान लिया गया। जिसमें पता चला कि गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया है। डीएसओ ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषी गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।