{"_id":"5aea02cc4f1c1b9b098b7b6e","slug":"15252855809-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा समिति करेगी शिक्षक के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा समिति करेगी शिक्षक के भाग्य का फैसला
Updated Thu, 03 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रहे शिक्षक के भाग्य का फैसला गुरुवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा समिति के सदस्यों को पत्र जारी कर बैठक में उपस्थित होने को कहा है।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश यादव ने एक ही सत्र में बीएड और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। शिकायत होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बैठा दिया है। इस मामले पर निर्णय के लिए गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में शिक्षक के एलएलबी की डिग्री निरस्त की जा सकती है। एक ही सत्र में दो डिग्री लेने संबंधी मामले में यूजीसी के सचिव ने कई संस्थाओं से सुझाव मांगा था लेकिन किसी भी संस्था ने इसका समर्थन नहीं किया था। यूजीसी नियमावली 2003 में उल्लेख है कि यदि एक सत्र में दो डिग्री कोई लेता है तो उसकी दोनों डिग्री निरस्त होनी चाहिए। दूरस्थ शिक्षा और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में थोड़ी सी छूट दी गई है लेकिन एक साथ दो डिग्री लेने की छूट नहीं दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मुद्दे पर निर्णय के लिए गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है। विश्वविद्यालय के नियमावली दस में इसका उल्लेख है कि एक साथ दो डिग्री मान्य नहीं होगी।