फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वन वे रूल लागू होने के दूसरे दिन 55 का हुआ चालान

वन वे रूल लागू होने के दूसरे दिन 55 का हुआ चालान

Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वन वे रूल लागू होने के दूसरे दिन 55 का हुआ चालान

विज्ञापन
जौनपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। इसका मुख्य कारण यह है कि अक्सर एसी में आराम फरमाने वाले अफसर भी इसका जायजा लेने लगे हैं। शनिवार को 55 गाड़ियों का चालान हुआ और 20 गाड़ियों से 4500 रूपए जुर्माना वसूली की गई।

शहर में जाम से हर कोई परेशान हो गया है। ट्रैफिक पुलिस भी इस तरफ खास ध्यान नहीं दे रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तो कोई मतलब ही नहीं था। लेकिन डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने पहल शुरू किया तो कुछ पुलिस के अधिकारी भी थाने और ऑफिस से निकलकर सड़क पर टहल रहे हैं। जिसकी वजह से व्यवस्था में सुधार होने लगा है। दूसरे दिन भी शहर में कहीं जाम नहीं लगा और लोग एकल मार्ग से आए गए। कहीं किसी ने कोई रूल नहीं तोड़ा। अलबत्ता सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की परंपरा में कमी नहीं आई। ऐसे में 55 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा 20 गाड़ियों से जुर्माना वसूल किया गया। वैसे हाइवे पर वैसे ही जाम लग रहा है। नईगंज क्रासिंग बंद होने के बाद दोनों तरफ ओवरटेक गाड़ियां आमने-सामने आ जा रही हैं। जिसकी वजह से घंटों लोगों को दिन में 8 से 10 बार जुझना पड़ रहा है। कमोवेश यही स्थिति जगदीशपुर और सिपाह क्रासिंग की भी है। यहां पुलिस अधिकारी और यातायात के सिपाही ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय का कहना है कि अभी शहर की व्यवस्था ठीक की जा रही है। जल्द ही हाईवे पर भी अभियान चलाया जाएगा और क्रासिंग पर डिवाइडर लगेगा ताकि कोई ओवरटेक कर गलत साइड में न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed