फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 25 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
जौनपुर। वासंतिक नवरात्रि के सप्तमी पर देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चौकियां धाम, मैदर देवी मंदिर, मां काली मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। भोर में ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिरों में कतारद्ध होकर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

नगर के दक्षिणी छोर पर सिटी रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यंत मनोहारी है। दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से लगी रही। शनिवार को मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार करके पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। सुबह से शुरू मां का दर्शन-पूजन देर रात तक चलता रहा। मंदिर के पुजारी भगवती सिंह ने बताया कि नवरात्रि सप्तमी का दिन नवदुर्गा के 7वें स्वरूप कालरात्रि का है। इस दिन मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार होता है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित करके हाजिरी लगाएं एवं मां के जयकारे व घंटे-घड़ियालों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, विपनिं सिंह, वंदेश सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में मां शारदा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्घालुजन कतारबद्घ होकर माता का दर्शन पूजन किए। भक्तों की भारी भीड़ व घंटों की गूँज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि नवरात्र के नौवे दिन रामनवमी पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राम नवमी के दिन मां शारदा शक्तिपीठ परमानतपुर में स्थित राम दरबार में भगवान का मध्याह्न 12 बजे से जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed