{"_id":"5aaeb6bd4f1c1bc0758b6415","slug":"152139973413-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दांव
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर/मुफ्तीगंज। कोनिया गांव में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जौनपुर के निगम ने गोरखपुर के सुक्खा को पटखनी दी। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुरन यादव व भारत हिंद केशरी लालजी यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कोनिया के लालमन ने सरैया के रामविलास को, नरायनपुर के सुनील ने गाजीपुर के दीपक को, अजगरा के गोविंद ने चिलबिलियां के भगवान दास को, कोनिया के पवन ने सतमेसरा के अंकित को, कोनिया के प्रदीप ने मेरठ के उमरअली को, धर्मापुर के धनंजय ने मेरठ के नदीम को पटखनी दी। एक दर्जन कुश्ती बराबरी पर रही। अध्यक्षता प्रधान कमलेश यादव व संचालन महेंद्र सिंह ने किया। रेफरी की भूमिका लल्लन यादव ने निभाई। इस अवसर पर सुबाष यादव, रविंद्र यादव, संजय सरोज, शिवबदन यादव, रामजीत यादव आदि उपस्थित रहे। आयोजक राम आसरे यादव ने अभार जताया।