फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस और शिक्षकों में हुई झड़प

मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस और शिक्षकों में हुई झड़प

Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस और शिक्षकों में हुई झड़प

विज्ञापन
जौनपुर। वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने भीख मांगकर पैसे एकत्रित किए और मूल्यांकन केंद्र पर कांपियां जांचने आए शिक्षकों को फूल व पैसे देकर लौटाया। इस दौरान डीआईओएस से अध्यापकों की तकरार भी हुई। जनक कुमार इंटर कालेज केंद्र और मड़ियाहूं के बीएनबी इंटर कालेज केंद्र पर शिक्षकों ने हंगामा किया। उसके बाद पुलिस की तैनाती कर दी गई।
संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर धरना दे रहे थे। इसी दौरान डीआईओएस उमेश शुक्ल वहां पहुंच गए और मूल्यांकन में शामिल होने की बात कहने लगे। इस बात पर उनसे शिक्षकों की कहासुनी हो गई। माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह व जिला महामंत्री शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संकलन केंद्र पर आए भीख मांगनी शुरू कर दी। उन्होंने शिक्षकों को पैसे व पुष्प देकर मूल्यांकन से विरत रहने की अपील की। इसमें सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज केंद्र पर शिक्षकों में कहासुनी भी हुी। शिया कालेज व जीजीआईसी केंद्र पर मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बीएनबी इंटर कालेज केंद्र पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मूल्यांकन कराने पर अड़े थे। इस बात पर संघ के जिलाध्यक्ष श्रद्धेय गुप्त से उनकी काफी देर तक तकरार होती रही। शिया इंटर कालेज केंद्र पर मंगरूराम मौर्या व जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र राजेश मिश्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिया इंटर कालेज में आयोजित बैठक में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि आगे की लड़ाई में प्रशासनिक अधिकारी मूल्यांकन कराने के लिए दबाव बनाएंगे। उनकी धमकी से पीछे नहीं हटेंगे। प्रकाश चंद पाल, अमित दूबे, सुनील कुमारी शुक्ला, डा. पंकज सिंह, श्यामधर मिश्रा, विवेकानंद मिश्र, नन्हकऊ गुप्ता, देवानन्द पटेल, डा. रमेश वर्मा, मनोज पटेल, अंकुर द्विवेदी, रोहित दूबे, दिलीप सिंह, अजय गुप्ता, जितेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं शिक्षकों को मांगे
जौनपुर। वित्तविहीन शिक्षक सुरक्षा युक्त सेवा नियमावली बनाने के साथ ही सम्मानजनक मानदेय और पिछले मूल्यांकन का पारिश्रमिक खातों में भेजने हैं। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान बेतन या सम्मान जनक मानदेय देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed