फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना, मंदिरों में भक्तों ने टेका मत्था

चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना, मंदिरों में भक्तों ने टेका मत्था

Mon, 19 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना, मंदिरों में भक्तों ने टेका मत्था
मैहर देवी मंदिर में पूजा

विज्ञापन
जौनपुर। रविवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया। लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन अपने-अपने घरों में कलश स्थापना कर पूजन पाठ किया और मंदिरों में मत्था टेका। शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम, मैहर माता मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने नव वर्ष की बधाई भी एक-दूसरे को दी।
नवरात्रि सुख, समृद्घि और मंगलकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। आम धारणा है कि कलश स्थापना से सुख, शांति और समृद्घि बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि पर शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम व मैहर माता मंदिर परमानतपुर में लोगों ने मत्था टेका। ग्रामीणांचल में भी लोगों ने देवी मंदिरों पर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान घंटे-घड़ियालों की गूंज से वातावरण गूंज उठा, वहीं माता रानी की जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को तड़के चौकियां व मैहर धाम में भक्तों की कतार लग गई जहां माता रानी के श्रृंगार के बाद भक्तों के दर्शन के लिए पट्ट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों ने जयकारा लगाते हुए दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना किया। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा तो भक्तों की सेवा के लिये स्काउट गाइड के बच्चे भी मुस्तैदी से डटे रहे।
विज्ञापन

सिकरारा में शैलपुत्री गौरी मंदिर, अजोशी के शक्ति धाम, गुजारगंज की विंध्वासिनी धाम, ताहिरपुर और चाँदपुर की मैहर माता धाम, शेरवां के संतोषी माता, शेरावाली माँ, बेल्सड़ी के दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मध्य में मां काली जी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बदलापुर, धर्मापुर, इटैली, गजना, किरतापुर, नैपुरा में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मछलीशहर के धाम छाछो, मदरासी बाबा आश्रम स्थित दुर्गा मंदिर,शीतला माता मंदिर सराययुसुफ़, मोलनापुर गाँव स्थित देवी मंदिर, बरईपारव के सकरा रामपुर, कपुरपुर, कटका, अधकचा बगलीपुर आदि गांवों में माता शैलपुत्री की पूजा की गई। खेतासराय के फरीदपुर जैगहां गांव में मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। बैजनाथ बिंद द्वारा गांव में निर्माण कराई गई मंदिर में माँ दुर्गा जी प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नव संवत सर पर निकली शोभा यात्रा
सिकरारा। क्षेत्र के बढ़ौना स्थित हनुमान तारा मंदिर से रविवार को नव संवत सर 2075 के शुभारम्भ तथा नव वर्ष के पहले दिन पर हिन्दू युवा वाहिनी शाखा फतेहगंज की तरफ से श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ फतेहगंज, लालबाजार, सुरुवारपट्टी, जाम , जनेवरा आदि के कार्यकर्ता शामिल हुए। शोभा यात्रा जय श्रीराम के जयघोष के गुंज उठा। शोभायात्रा का समापन संगोष्ठी के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीष सिंह भोला, विशिष्ट अतिथि कार्यवाह अध्यक्ष डा. अनिल दुबे, जिला प्रभारी शिरीष मोदनवाल, विशाल सिंह, राम आसरे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed