{"_id":"5aac16834f1c1b27088b5937","slug":"15212276415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की बैठक में आय-व्यय पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की बैठक में आय-व्यय पर हुई चर्चा
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की मासिक बैठक में संघ समस्याओं पर चर्चा हुई और अधिवक्ता का भूमि विवाद का समाधान एक सप्ताह में नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
अध्यक्ष ने साधारण सभा को जानकारी दी कि संघ की मासिक बैठक प्रत्येक माह की तीन तारीख को होगी। अवकाश की स्थिति में अगले दिन बैठक होगी। अध्यक्ष ने आयव्यय का लेखा जोखा प्रत्येक माह नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने कहा। अधिवक्ता लाडली बेगम के कजियाना मोहल्ले की जमीन के विवाद का निराकरण न होने पर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। एसडीएम व क्षेत्राधिकारी से एक सप्ताह में मामले के निस्तारण करने की मांग की गई। निर्धारित अवधि में समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। केदार नाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, लाडली बेगम, आरपी सिंह, सरिता मिश्रा, सरजू विंद, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, सुरेश सिंह, ललित मोहन तिवारी, शिव प्रताप मिश्र, अजय सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन महामन्त्री श्याम सुंदर यादव ने किया ।
अधिवक्ताओं ने तहसील में की तालाबंदी
शाहगंज। तहसील के अभिलेखागार में काम करने रहे प्राइवेट कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील के सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इन कर्मचारियों को हटाए जाने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय स्थित अभिलेखागार में प्राइवेट कर्मचारी पत्रावलियों की देखरेख व रखरखाव का काम करते चले आ रहे हैं। इन कर्मचारियों की शिकायत उपजिलाधिकारी जेएन सचान से की गई तो उन्होंने प्राइवेट कर्मचारियों को काम से हटा कर उनकी जगह पर संग्रह कार्यालय के कर्मचारियों को काम देखने के लिए नियुक्त कर दिया। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के महामंत्री रामजी चौरसिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों की तालाबंदी करके विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि तैनात कर्मचारी को पत्रावलियों के बारे में जानकारी नहीं है। इससे काम प्रभावित हो रहा है। तालाबंदी के दौरान पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद यादव, महंत देव यादव, धर्मेंद्र यादव, राजीव सिंह डब्लू, गयास सरवर, बृजेश यादव, राम सहाय यादव, शारिक खान, कृष्ण मुरारी यादव, कफील अहमद आदि उस्थित रहे।