{"_id":"5a8731654f1c1b187e8b693d","slug":"151880965419110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही मंडप में एक दूजे के होंगे 110 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही मंडप में एक दूजे के होंगे 110 जोड़े
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 फरवरी को समारोह आयोजन किया जाएगा। शादी टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में होगी जिसमें एक ही मंडप के नीचे 110 जोड़े दांपत्य बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। समारोह लिए शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लड़कियों के हाथ पीला करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इसमें पंजीकरण कराने वालों के शादी का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा। योजना के तहत जिले में अभी तक 476 जोड़ों का पंजीकरण किया गया है। इनकी शादी कराने के लिए शासन से एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपया विभाग को मिल चुका है। प्रशासन इनमें से 110 जोड़ों की शादी 19 फरवरी को कराएगा। शेष 366 जोड़ों की शादी उनके ब्लाक मुख्यालय, नगर पालिका व नगर पंचायत में होगी। शादी कराने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शादी कराने के लिए टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम का चयन किया गया है। वहीं स्टेडियम को सजाने, टेंट लगाने, खान-पान, अतिथियों का स्वागत करने आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रति जोड़े पर खर्च होगी 35 हजार
जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े पर 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 20 हजार वधू के खाते में जमा किया जाएगा और 10 हजार रुपये का उसे उपहार दिया जाएगा। पांच हजार रुपये वैवाहिक समारोह पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
कोट:
जिले में अब तक 476 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें से 19 फरवरी को110 जोड़ों की शादी के लिए टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। शेष बचे जोड़ो की शादी उनके संबंधित ब्लाक व नगर पालिका व नगर पंचायत में होगी। शादी करने की तैयारी की जा रही है।-विपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण