फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का रेला

जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का रेला

Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का रेला
गौतमेश्वर का जलाभिषेक

विज्ञापन
जौनपुर। महा शिवरात्रि पर मंगलवार को पूरा जिला भोलेे बाबा के रंग में नजर आया। लोगों ने व्रत रखा और शिवालयों में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। हर तरफ हर-हर महादेव का घोष सुनाई देता रहा। शहर के पांचों शिवालय, श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज, त्रिलोचन महोदव, दियांवा महादेव की सजावट की गई और सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। जल और बेलपत्र लिए बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी लंबी कतार में खड़े नजर आए।
शहर के नव दुर्गा शिव मंदिर, जागेश्वर नाथ, गोमतेश्वर महादेव मंदिर, गोपी घाट मंदिर, गूलर घाट मंदिर, मैहर मंदिर में लोगों की भीड़ रही। बेल पत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ाकर लोगों ने भगवान शंकर का दर्शन पूजन किया। रात्रि जागरण भी किया गया। फागुन चतुर्दशी तिथि इस बार 13 व 14 दोनों ही दिन मध्य रात्रि में मिल रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि दोनों ही दिन यानी 13 व 14 फरवरी को मनाई जाएगी। लोग 13 को व्रत रहेंगे, वे पारन 14 को करेंगे। वहीं 14 को महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले रात में ही पारण कर लेंगे।
विज्ञापन

मछलीशहरऱ् दियावा नाथ मंदिर, मेहरवा महादेव मंदिर, घसीटानाथ, शोभनाथ मंदिर, बउरहुबाबा मंदिर, पारसनाथ आदि शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव का घोष गूंजने लगा। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गर्भ गृह में जगापुर की निवासी महिला उर्मिला देवी के गले का मंगलसूत्र किसी ने चुरा लिया। मेले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में चार थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। सिकरारा: के अजोशी धाम के विश्वेश्वर नाथ हीरापुर के लंबोदरनाथ, बिसावां के विश्वम्भर नाथ, फिरोजपुर के अल्पेश्वर नाथ तथा विद्युत उपकेंद्र के शक्तेश्वर नाथ महादेव धाम पर भोर में चार बजे से ही हर-हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ गंगे के उद्घोष के साथ शिव भक्तों की टोली शिवार्चन करने लगी थी। बक्शा: शंभूगंज बाजार के दक्षिण ऐतिहासिक साईंनाथ मन्दिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंगलवार सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। कपाट देर शाम तक अनवरत चलता रहा। भक्तों की भीड़ हर-हर महादेव के उदघोष के बीच बेल पत्र पुष्प अक्षत आदि के साथ जलाभिषेक शुरू कर दिया। हजारों भक्तों की भीड़ को पुलिस ने कतारबद्ध कर दर्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानागद्दी: चंदवक क्षेत्र के रामगढ़ के बाराह कोटि तीर्थ धाम में भक्तों को रेला लगा रहा। लोगों ने गोमती में स्नान कर दुग्द्घेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। बरामनपुर स्थित जद्दू ब्रह्म बाबा धाम स्थित बरमेश्वर महादेव,रतनूपुर स्थित रत्नेश्वर महादेव, बेहडा के शिवालय, तिसिया के नागेश्वर महादेव, भैंसा स्थित पराशर नाथ मंदिर परिसर में विशेष भीड़ देखी गई। इसके अतिरिक्त पटइल, शिवरामपुर, महुली, बंशीपुर, घुड़दौड़,नाऊपुर, थानागद्दी, खर्गसेनपुर, टड़वा मई, बराई, बममावन शिव मंदिरों में सुबह से दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। बरईपार: शिवालयों की सजावट की गई और भजनों की प्रस्तुति हुई। करशूलनाथ, घसीटा नाथ, बिशम्भर नाथ, लधेश्वर नाथ, सहित अन्य शिवालयों पर मेला भी लगा रहा।
धर्मापुर: शिव मंदिर सुबह से ही दर्शन- पूजन होता रहा। मुंगराबादशाहपुर: रामनगर ग्राम स्थित शिवालय व शिवपुर ग्राम स्थित शिवालय पर मेले का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। बदलापुर क्षेत्र के गौरीशंकर धाम चंदापुर, दूधनाथ महादेव दुगौली, बुढ़ऊ महादेव उदपुरगेल्हवा, रामेश्वर महादेव जगजीवनपट्टी, चौरेश्वर महादेव छंगापुर में शिव भक्तों ने विधि-विधान से जलभिषेक कर भोले बाबा का पूजन किया।


भोले की शादी में भूत-प्रेत बाराती
मछलीशहर। शहर में सजधज के साथ बाबा बोले की बारात निकली। भूत-प्रेत बाराती बने। शिव बारात की झांकी देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। छतों से फूलों की बारिश की जाती रही।

शिवजी मोदनवाल के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ चुंगी चौराहे से शिव बारात निकाली गई। बारात तहसील, सब्जीमंडी, सराय, सादिगंज मुंगराबादशाहपुर चौराहा, सुजानगंज चौराहा, बरईपार चौराहा आदि मार्ग से गुजरकर मंगलबाजार पहुंची। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। राजकुमार पटवा, सत्यम अग्रहरि, विष्णु भोज्यवाल, मिथलेश अग्रहरि, राकेश कुमार, बजरंगी लाल, आकाश, शंकर लाल पटवा, रोहित एवं विशाल मोदनवाल ने व्यवस्था संभाली। मंडियाहूं में महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन कांवरिया संघ के नेतृत्व में शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पक्के पोखरे से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मछली शहर रोड, वाराणसी रोड, डाकबंगले होते हुए गोला बाजार में जाकर समाप्त हुई । शोभायात्रा में हाथी ,घोड़े, खच्चर सहित कई झांकियां निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकारों की छवि दर्शनीय रही। झांकियों के आगे बैंड बाजे व डी जेकी धुन पर की धुन पर कलाकारों के नृत्य देख लोग भाव विभोर हो गए। शोभायात्रा के दौरान प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष बृजेश दुबे, टंपू सेठ, सुनील साहू, संतोष निगम, महेश साहू ,बिनोद सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed