{"_id":"5a83338b4f1c1bef7b8b718e","slug":"15185480574-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की गरज के साथ हुई बारिश, परीक्षार्थियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की गरज के साथ हुई बारिश, परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सोमवार की देर रात में बादलों की तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई।मंगलवार की सुबह में भी हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर के नवाब युसूफ रोड, जोगियापुर, इंदिरा मार्केट सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। उधर बारिश के चलते सुबह परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।वह भींगते हुए सेंटर पहुंचे।
गुलाबी मौसम का मजा ले रहे लोगों को मंगलवार को हुई झमाझम बारिश और सर्द हवाओं ने ठिठुरन का अहसास एक बार फिर करा दिया। रूक - रूक दिन भर बारिश होती रही। बाजार में किचड़ से पट गया। सबसे खराब स्थिति मोहम्मद हसन कालेज से लेकर कोतवाली चौराहे तक की रही। जहां किचड़ से लोगों का आने जाने में काफी दिक्कत हुई। ओलंदगंज से जोगियापुर तक तो राह चलना मुश्किल हो गया। बारिश की वजह से पूरा शहर गंदगी और किचड़ से पट गया। लोगों को काफी दिक्कत हुई। मौसम के जानकारों का मानना है कि बुधवार से मौसम साफ हो सकता है। बारिश के चलते गे हूं की फसल को लाभ मिलेगा कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय के बाद जब बारिश होती है तो पानी के साथ हवा में घुली नाइट्रोजन भी खेत में पहुंच जाती हैं जिससे फसल को काफी लाभ होता है।
मछलीशहर: रात में ही गरज चमकके साथ वर्षा शुरू हो गई थी। जो दिन में दस बजे तक जारी रही। इस बीच समय से परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षकों और परीक्षार्थियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। कुछ बच्चे फ़ॉर ह्वीलर गाड़ी का सहारा लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तो कुछ भीगते हुए आएं। कमरों में भी बादलों के चलते रोशनी की कमी का सामना करना पड़ा। उधर वर्षा के जल से फसल को फायदा पहुंचने की बात किसान कह रहे हैं। अरहर,चना,गेहूं, मटर आदि की फसल को फायदा हुआ है जबकि हवा के झोंके के कारण कुछ फसल गिर गई। जिसके चलते कुछ नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर: सोमवार को दिन भर घुमड़े बादलों के रात्रि मे हुई बूंदाबांदी व मंगलवार की सुबह हुई हल्की बरसात किसानो की खड़ी फसलो के लिए बरदान साबित हुई। यद्यपि बिन मौसम की हुई बर्षा से नगर की सड़कों के कीचड़ से सन जाने के कारण लोगों को पैदल चलने मे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। तेज रफ्तार वाहनों ने उनके कपड़े बदरंग कर दिए। नहरों मे पानी नही छोड़े जाने से किसानो की सूख रही गेहूं की फसलों के लिये यह बरसात बरदान साबित हुई। धौरहरा ग्राम निवासी किसान बिजय कुमार पाण्डेय , रमाकांत तिवारी, होलपुर ग्राम निवासी भोला नाथ तिवारी सर्वेश तिवारी आदि ने बताया कि यह बरसात गेहूं ,जौ के साथ ही साथ दलहनी व तिलहनी फसलो के लिए भी बरदान साबित हुई है। जिसका सीधा असर पैदावार पर होगा। उन्होंने इसे किसानों के लिये लाभप्रद बताया।
बरईपार: बूंदाबांदी किसानों की खड़ी फसलों के लिए लाभदायी साबित होगी। यद्यपि बिन मौसम की हुई बरसात से बाजर सड़क कीचड़ से सन जाने के कारण लोगों को पैदल चलने मे काफी परेशानी हो रही है । सकरा गोव निवासी किसान कमलेश पाण्डेय , जीरकपुर ग्राम निवासी विनय कुमार सिंह रविन्द्र सिंह कटका गाव के जय प्रकाश मिश्र वारी के कमलेश मिश्र आदि ने बताया कि यह बरसात गेहूं , के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए भी लाभदायी होगी।