फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड्यूटी से लापता दो शिक्षक निलंबित

ड्यूटी से लापता दो शिक्षक निलंबित

Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से लापता दो शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर विकास खंड के कठार गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक समय से नहीं आते। इससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने एसडीएम मछलीशहर विमल कुमार दुबे से जांच करवाई। आठ फरवरी को हुई जांच के लिए एसडीएम 10:20 बजे विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक अमीरूल हसन व सहायक अध्यापक सुशील मौजूद थे। जबकि सहायक अध्यापिका मनीषा कुमारी व मिथिलेश कुमार अनुपस्थित रहे। विद्यालय में पंजीकृत 62 में से सिर्फ 35 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक अमीरुल हसन ने एसडीएम को बताया कि दोनों शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते। जब आते हैं तो एक ही दिन में पीछे की उपस्थिति भी दर्ज कर देते हैं। मना करने पर धमकाते भी हैं। कभी अवकाश का प्रार्थना पत्र भी नहीं देते। एसडीएम जूनियर हाईस्कूल कठार का निरीक्षण किए तो पता चला कि यहां सहायक अध्यापिका खुर्शीद जमाल अनुपस्थिति मिली। उनका कोई प्रार्थना पत्र भी विद्यालय में नहीं था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मनीषा कुमारी व मिथिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया और जूनियर हाईस्कूल कठार की सहायक अध्यापक खुर्शीद जमाल का एक दिन का वेतन काटते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed