फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला से छेड़खानी, एसओ समेत दो पर प्रकीर्ण वाद दर्ज

महिला से छेड़खानी, एसओ समेत दो पर प्रकीर्ण वाद दर्ज

Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी, एसओ समेत दो पर प्रकीर्ण वाद दर्ज

विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता से छेड़खानी कर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी पट्टीदार एवं कानून की अवहेलना करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ सीजेएम अभिनय मिश्र ने प्रकीर्ण वाद दर्ज किया।
विवाहिता ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था। उसका पट्टीदार गलत नियत से 28 जनवरी 2018 को सुबह 7 बजे उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करते हुए चोटें पहुंचाई तथा गालियां व धमकी दिया। थाने में न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई न मेडिकल कराया गया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर उन्होंने सीएमओ को मेडिकल कराने का आदेश दिया। सीएमओ के आदेश पर सीएचसी बदलापुर में पीड़ित का मेडिकल हुआ। उसने सीओ व पुलिस अधीक्षक को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दरखास्त दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन


फरार आरोपी के जमानतदार भी निकले फर्जी
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी वर्षों से फरार है। उसकी जमानत लेने वाले जमानतदारों को नोटिस देने पर खुलासा हुआ कि उनका नाम, पता लिखकर अपना फोटो व हस्ताक्षर कर फर्जी ढंग से जमानत ले लिया गया। पीड़ित की दरखास्त पर अपर सत्र न्यायाधीश ने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को जांच का आदेश दिया तथा 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा के पास 28 अक्टूबर 2007 को आरोपी विक्रम चौहान निवासी फूलपुर, इलाहाबाद समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पत्रावली में आरोपी विक्रम की 20-20 हजार रुपए की जमानत बदलापुर निवासी बसंत लाल व अमरदास द्वारा लेने का हवाला है। आरोपी के फरार होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व कथित जमानतदारों को नोटिस जारी किया। जमानतदार अमरनाथ कोर्ट में हाजिर हुआ और उसने दाखिल जमानतनामे का हवाला देते हुए कहा कि न तो जमानत पर उसकी फोटो है न ही उसका हस्ताक्षर है। फोटो वंशराज निवासी बक्शा की लगी है। अमरनाथ ने कोर्ट से प्रार्थना किया कि उसे उन्मोचित कर बंसराज के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिस पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed